आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में वर्दी पहनकर रील बनाने पर एक और कार्रवाई, रिक्रूट महिला आरक्षी निलंबित, इससे पहले सात दरोगा सहित आठ पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। ( Agra Live News: Recruit Woman constable suspend after reel goes viral)
आगरा के थाना छत्ता में तैनात रिक्रूट महिला आरक्षी ने वर्दी पहनकर रील बनाई, इसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया, आरक्षी ने मास्क लगा रखा था लेकिन रील बनाने के लिए जिस गाने का इस्तेमाल किया गया उससे वह वायरल हो गई। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया।
आरक्षी ने रील कर दी डिलीट, निलंबित
मामला तूल पकड़ने पर रिक्रूट महिला आरक्षी ने रील डिलीट कर दी और अपना इंस्टाग्राम एकाउंट भी प्राइवेट कर दिया जिससे उसके फालोअर्स से उसके एकाउंट को देख सकें। मगर, मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी के तहत रिक्रूट महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले सात दरोगा सहित आठ पुलिस कर्मी वर्दी में रील बनाने पर लाइन हाजिर किए जा चुके हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी अधिकारियों पर भी लागू है, उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।