आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में जीवनीमंडी वाटरवक्र्स का ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे शहर में पानी की सप्लाई ठप, ये क्षेत्र प्रभावित, जानें कब आएगा पानी, पोइया में बन रहा नया वाटरवक्र्स।
आगरा के जीवनीमंडी वाटरवक्र्स का ट्रांसफार्मर गुरुवार को फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से जीवनीमंडी वाटरवक्र्स से ताजगंज, बालूगंज, मधु नगर, छीपीटोला, बल्केश्वर, ट्रांस यमुना, कमला नगर, गांधी नगर, विजय नगर, फाउंड्री नगर सहित आधे शहर की पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
आज आ जाएगा पानी
जलकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रात में ही नया ट्रांसफार्मर आ गया था। शुक्रवार से पानी की आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है।
पोइया पर बन रहा नया वाटरवक्र्स
यमुना पार में पानी की आपूर्ति के लिए पोइया पर नया वाटरवक्र्स बन रहा है। इसका 60 फीसदी काम भी पूरा हो चुका है। 413 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे वाटरवक्र्स का काम अप्रैल 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
पानी न मिलने पर टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं संपर्क 18002702722
8192095401