Wednesday , 29 July 2026
Home आगरा Agra Live News: Tomato prices in Agra have reached ₹60–70 per kilogram… cucumbers are starting to disappear from the market…#agranews
आगरा

Agra Live News: Tomato prices in Agra have reached ₹60–70 per kilogram… cucumbers are starting to disappear from the market…#agranews

239

आगरालीक्स…आगरा में अचानक टमाटर के रेट हुए हाई तो लोग चौंके. तीन दिन पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 60 से 70 रुपये किलो पहुंचा…खीरा होने लगा मंडी से गायब..

तीन से चार दिन पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अचानक महंगा हो गया है. टमाटर के रेट इस समय 60 से 70 रुपये किलो हो गए हैं. लोग टमाटर खरीदने जा रहे हैं तो उसके महंगे होने पर चौंक रहे हैं. इधर खीरा भी मार्केट से अचानक गायब होने लगा है. न तो ठेल ढकेल पर और न ही मंडी में खीरा दिखाई दे रहा है. ऐसे में सलाद का स्वाद थाली से गायब हो रहा है.

रेट बढ़ने के कारण
भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण खेतों में टमाटर की फसल झुलस गई है जिससे उपज में भारी गिरावट आई है. इसके कारण प्रमुख उत्पादक राज्यों से मंडियों में टमाटर की आवाजाही कम हो गई है. मांग की तुलना में आपूर्ति कम होने से कीमतों में लगभग 50 से 60 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है.

दूसरी सब्जियों के भी बढ़े दाम
टमाटर के साथ ही दूसरी सब्जियों की आवक में भारी कमी दर्ज की गई है. आलम ये है कि जो सब्जियां कुछ दिन पहले तक 20 से 30 रुपये किलो मिल रही थी वो अब सीधे 40 से 60 रुपये किलो तक हो गई हैं. व्यापारियों का कहना है कि भीष्ज्ञण गर्मी के कारण फसलें प्रभावित हुई हैं. इस वजह से हरी सब्जियों की सप्लाई चेन टूट गई है. मंडी में अब बड़ी गाड़ियों की आवक कम हो गई है और छोटी पिकअप गाड़ियां ही माल लेकर पहुंच रही हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Agra’s Purani Mandi–Shahjahan Park Road closed for two days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का पुरानी मंडी—शाहजहां पार्क रोड दो दिन के लिए हुआ बंद....

आगरा

Agra News: A soulful expression of devotion to the Guru, Satsang, service, and surrender at Dayalbagh, Agra, on Guru Purnima…#agra

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर आगरा के दयालबाग में गुरु-प्रेम, सतसंग, सेवा और समर्पण...

आगरा

Agra: Kirtan was performed at Manav Ashram in Agra on Guru Purnima after paying obeisance at the Guru’s feet…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु पूर्णिमा पर चरण वंदन कर किया कीर्तन. ककुआ स्थित...

आगरा

Agra: Mahi International School, Agra, formed its Student Council

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में गठित हुई छात्र परिषद. हर्ष और...

error: Content is protected !!