आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को मरीजों की सेवार्थ दान में मिली 5 बायपेप मशीन…
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को मरीजों की सेवार्थ 5 बायपेप (Bi PAP) मशीन दान में मिली है। इनमें तीन मशीन तारघर निवासी आशा गोयल व पुत्र नितिन गोयल ने अपने पिता स्व प्रभात गोयल की स्मृति में तथा दो मशीन कारगिल पेट्रोल पम्प के पास रहने वाली उमा देवी अग्रवाल ने अपने पति स्व राधा रमन अग्रवाल (लोहा मंडी) वालों की स्मृति में दान की है। मशीनें दानदाताओं ने आज रविवार को कमेटी के विद्युत शवदाहगृह ताजगंज पर संचालित अस्थाई कार्यालय पर आकर कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल व महासचिव राजीव अग्रवाल को भेंट की। पदाधिकारियों ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि इससे पहले कमेटी के पास एक ही मशीन थी। जिस कारण कभी कभी असुविधा सी स्थिति हो जाती। लेकिन अब 5 मशीन और आ जाने से से यह सुगमता से प्रदान होगी। इस मौके पर दानादाता परिवारों के अलावा कमेटी के विशनू गर्ग, ताराचंद गोयल ,राकेश कुमार अग्रवाल संजीव गुप्ता, राकेश गर्ग ,मनोज शर्मा ,विपिन जिंदल, किशन कुमार अग्रवाल ,आदि मौजूद रहे।