Tuesday , 8 September 2026
Home यूपी न्यूज UP News: Toll collection on the Kanpur Expressway has been halted; the road has caved in at six locations…#kanpurexpressway
यूपी न्यूज

UP News: Toll collection on the Kanpur Expressway has been halted; the road has caved in at six locations…#kanpurexpressway

285

यूपीलीक्स…यूपी में 4200 करोड़ से बना देश का सबसे महंगा कानपुर—लखनऊ एक्सप्रेसवे 42 दिन भी नहीं चला. 6 स्थानों पर सड़क धंसी, 40 जगह पैच वर्क…अब टोल वसूली पर लगी रोक..

13 जुलाई 2026 को यूपी में देश का सबसे महंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण हुआ था. कानपुर से लखनऊ के बीच बने इस एक्सप्रेस वे को अत्याधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय निर्माण और भविष्य की स्मार्ट सड़क परियोजना के रूप में पेश किया गया था. करीब 63 किमी की दूरी के इस एक्सप्रेस वे एनएचएआई ने करीब 4200 करोड़ रुपये खर्च किए. टोल की कीमत एक तरफ की 275 रुपये प्रति चारपहिया वाहन रखी गई थी. जो कि देश का सबसे महंगा टोल है.

42 दिन भी नहीं चला एक्सप्रेस वे
देश का सबसे महंगा यह कानपुर एक्सप्रेस वे अब एनएचएआई के साथ सरकार की भी किरकिरी बन चुका है. पिछले 20 दिन में एक्सप्रेस वे पर पांच जगह सड़क धंस चुकी हैं. हालत यह है कि उन्नाव से लखनऊ के बीच 63 किमी लंबे एक्सप्रेस वे के 45 किमी ग्रीन फील्ड हिस्से में 40 जगह छोटे—बड़े पैबंद यानी पैचवर्क के निशान है. सड़क​ की सतह आसमान होने से वाहन जैसे ही रफ्तार पकड़ता है तो तेज झटके महसूस होने लगते हैं.

अधिकारी पर गिरी गाज, टोल किया फ्री
बीते बुधवार को गोमती नगर स्थित एनएचएआई की लखनऊ यूनिट में इसको लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशान ने बताया कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को लापरवाही के चलते हटाया गया है. यही नहीं मरम्मत कार्य पूरा होने तक टोल वसूली पर रोक लगा दी गई है. अब नए अधिकारी की निगरानी में सड़क को सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा. पूर्व परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया को चार्जशीट दी गई है. वहीं निर्माण एजेंसी को अयोग्य घोषित किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Shocking: Millionaire pharmaceutical businessman in Kanpur murdered at the behest of his daughter-in-law…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग मर्डर केस, कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या उसकी इकलौती...

यूपी न्यूज

Agra News: Special prayer at St. Mary’s Church, Agra for the peace of the souls of those who died in the Nepal floods…#agranews

आगरालीक्स…नेपाल बाढ़ में अब तक 1250 लोगों की मौत. आगरा में मृत...

यूपी न्यूज

UP News: Trainer aircraft crashes in Kanpur; both pilots killed

यूपीलीक्स…कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश. दोनों पायलटों की मौत. टेक आफ के...

यूपी न्यूज

Haryanvi singer Ankit Balian shot dead in Shamli, UP.

यूपीलीक्स…शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या. जिम से बाहर निकलते...

error: Content is protected !!