आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव लुढ़के लेकिन उत्तम आम अब भी ज्यादा दाम, इस समय चरम पर है सीजन
आगरा में आम का सीजन अब अपने चरम पर है। स्थानीय फुटकर मंडियों में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा, केसर गोल्ड और तोतापूरी जैसी आम की बेहतरीन किस्में उपलब्ध हैं। इन फलों की कीमत गुणवत्ता के अनुसार लगभग 50 से 150 प्रति किलो तक है। आगरा में आम का मुख्य सीजन जुलाई तक रहता है और अगस्त आते-आते आम बाजार में कम होने लगते हैं। हालांकि, आम का आवक मई के महीने से ही शुरू हो गई थी लेकिन दाम ज्यादा थे और स्वाद में वो मजा भी नहीं था। इसके चलते लोग इंतजार करते रहे। जून की शुरूआत से ही आम में स्वाद बढ़ा लेकिन दाम कम नहीं हुए।आगरा में आम किस दाम ?
लंगड़ा: 100 से 150 रूपये प्रति किलो
दशहरी: 50 से 100 रूपये प्रति किलो
केसर गोल्ड: 100 से 150 रूपये प्रति किलो
सफेदा: 70 से 80 रूपये प्रति किलो
तोता परी: 60 से 80 रूपये प्रति किलो
आगरा में कुछ दिन पहले तक दशहरी आम 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत घटकर करीब 50 रुपये प्रति किलो हुई है लेकिन दूसरी ओर यही आम 100 रूपये किलो में भी है। इनकी गुणवत्ता में फर्क है। भाव कम होने के बाद मांग बढ़ रही है। फल कारोबारी हरी के अनुसार तराई क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में दशहरी आम बाजारों में पहुंच रहा है।
एक अन्य फल कारोबारी के अनुसार आवक बढ़ने से भाव कम हुए हैं। आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने पर दामों में और कमी आने की संभावना है। इधर, भाव कम होने और गर्मी बढ़ने से आम की मांग बढ़ रही है। इस बार आम की गुणवत्ता भी बेहतर है, जिससे ग्राहकों का रुझान बढ़ा है।