आगरालीक्स…आगरा में एक जुलाई से शुरू होगी मानसून की बारिश. अप्रैल, मई और जून भीषण गर्मी में गुजरे. बारिश का इंतजार. आज का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक
आगरा में गर्मी ने इस बार सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है. न तो दिन में आराम मिल रहा है और न ही रात को चैन. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें झुलसाना शुरू कर देती हैं और दोपहर में तो मानो आसमान से आग बरस रही हो. सोमवार को आगरा का अधिकतम तामपान 42 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस रहा. इस बार अप्रैल, मई और जून भीषण गर्मी में इस बार गुजरे हैं.मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम बदल सकता है. हालांकि मानसूनी बारिश एक जुलाई से शुरू हो सकती है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक और दो जुलाई को आगरा में तेज बारिश हो सकती है.