यूपीलीक्स…बड़ा हादसा, कासगंज में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश. महिला पायलट हुई गंभीर रूप से घायल. मच गया हड़कंप
यूपी के कासगंज से बड़ी खबर है. हाइवे पर एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है. हाइसे में विमान सवार महिला पायलट गंभीर रूप से घायल हुई है. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. दुर्घटनास्थल को घेर कर जांच शुरू की गई है.
अलीगढ के धनीपुर हवाई पट्टी से प्रशिक्षण उड़ान पर निकला एक प्रशिक्षु विमान सोमवार शाम करीब चार बजे कासगंज पुलिस लाइन के पीछे हाइवे पर तकनीकी खराबी आने के बाद क्रैश हो गया. हादसे में विमान उड़ा रही 27 साल की प्रशिक्षु महिला पायलट कायनात पुत्री कादरखान निवासी मुंबई गंभीर रूप से घायल हुई है. विमान में दो प्रशिक्षु पायल सवार थे. सूचना मिलते ही अलीगढ़ एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.