Wednesday , 19 August 2026
Home आगरा Agra News: Dev Snan Purnima festival celebrated with great fanfare at the Shri Jagannath Temple, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Dev Snan Purnima festival celebrated with great fanfare at the Shri Jagannath Temple, Agra…#agranews

169

आगरालीक्स…आगरा के यमुना किनारा​ स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया देव स्नान पूर्णिमा महोत्सव. महाप्रभु का 108 कलशों द्वारा दिव्य जलाभिषेक किया गया

बेसहारों के सहारा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ मंदिर, बेलनगंज रोड, यमुना किनारा स्थित यमुना आरती स्थल पर देव स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी का 108 कलशों द्वारा दिव्य महा स्नान एवं जलाभिषेक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन एवं जलाभिषेक कर सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान जगन्नाथ के जलाभिषेक एवं दर्शन करने से मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

बेसहारों के सहारा ट्रस्ट के अध्यक्ष तरंग सिंघल ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी का यह पावन महोत्सव समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। इस पावन अवसर पर अशोक अग्रवाल, पवन सिंघल, जेठानंद सजनानी,आनंद अग्रवाल (खुले पंख), अनुज मित्तल ,रूबी अग्रवाल, प्रतिमा अग्रवाल,डॉ. शुभम गर्ग, प्रियंका गोयल, प्रीति गोयल, पवन सजनानी, सारंग सिंघल, अमन गंगवानी, दक्ष मंगलानी, यश अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, लाडू भाई, अवदेश गोयल , मनोज सिंघल, मीना शिवहरे, प्रीति गोयल एवं विवेक शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Parijat Eco Foundation launches a unique initiative for environmental conservation and greenery in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पारिजात इको फाउंडेशन ने की अनोखी पहल…पौधरोपण कर लोगों के...

आगरा

Agra News: 40 orphaned daughters in Agra received the love of a family during the month of Sawan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 40 अनाथ बेटियों को सावन में मिला परिवार का प्यार....

आगरा

Agra Metro Services to Remain Suspended TOMORROW- Thursday, August 20th, for Final Integrated Testing on Corridor 1 from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल गुरुवार को मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह से रहेंगी...

आगरा

Agra Weather: Rain is likely in Agra over the next three hours, Yellow Alert…#agranews

आगरालीक्स…अगले तीन घंटे में आगरा में हो सकती है बारिश. 8 जिलों...

error: Content is protected !!