आगरालीक्स…आगरालीक्स…वीडियो न्यूज, आगरा में ड्राइव शील्ड फाउंडेशन ने रोड मार्किंग का मतलब बताया, सड़क पर बनी सफेद और पीली रेखाएं यातायात के नियमों और सुरक्षा का संकेत देती हैं, क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने दिखाई जिज्ञासा
आगरा में सड़क पर बनी सफेद और पीली रेखाएं यानि रोड मार्किंग। बहुत से लोग इन्हें यूं ही कोई डिजाइन समझ लेते हैं। असल में यह रेखाएं यातायात के नियमों और सुरक्षा का संकेत देती हैं। अलग-अलग तरह की रेखाओं का मतलब अलग होता है। वाहन चालकों को यह समझना बहुत जरूरी है। आगरा में क्रिकेटर्स को विस्तार से बताया गया कि सड़क पर बनी किस रेखा का क्या मतलब है।ड्राइव शील्ड फाउंडेशन द्वारा कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी और अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी के मैदानों पर खिलाड़ियों के लिए यातायात नियम जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बिना लाइसेंस एवं बिना हेलमेट पहने वाहन न चलाने और सड़क पर अंकित रेखाओं के विषय पर सभी खिलाड़ियों को विस्तार से जानकारी दी।

कहा कि देश सड़क दुर्घटनाओं से बुरी तरह जूझ रहा है, हर एक मिनट में एक सड़क दुर्घटना होती है और हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि हम रोड सेफ्टी के संकेतों को भी समझें। टूटी हुई सफेद लाइन एक तरह से डिवाइडर होती है। इसका मतलब है कि आप सावधानी के साथ आगे वाले वाहन को ओवरटेक कर सकते हैं और अपनी लेन बदल सकते हैं। वहीं सीधी सफेद लाइन दर्शाती है कि आपको अपनी ही लेन में चलना है। आप इस लाइन को पार नहीं कर सकते और न ही दूसरे वाहनों को ओवरटेक कर सकते हैं। सीधी पीली लाइन 'बैरियर लाइन' होती है। इसका मतलब है कि आप आगे वाले वाहन को ओवरटेक कर सकते हैं, लेकिन अपनी लेन के अंदर रहकर ही, पीली लाइन को पार करना मना है। इसी तरह दोहरी पीली लाइन, सफेद या पीली टूटी लाइन, सड़क के किनारे सफेद और पीली लाइन समेत जेब्रा क्रॉसिंग आदि का मतलब बताया गया।
इस अवसर पर अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक फिरोज खान, द्रवित शर्मा, हरवीर सिंह, हरीश विष्ट, फाउंडेशन के सचिव ललित मोहन शर्मा एवं कोषाध्यक्ष धीरज मोहन सिंघल भी उपस्थित थे।
- 30 June 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : "Drive Shield Foundation" in Agra educated trainees at the cricket academy about road safety
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Drive Shield Foundation Agra
- Road Safety Campaign in Agra
- Road Safety News Agra