आगरालीक्स…अब फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार सिनेमाघरों तक सीमित नहीं, ओटीटी पर भरपूर मनोरंजन, अब सनी देओल की इस बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार, जानें थियेटर और ओटीटी के दर्शकों में अंतर
आगरा में एक समय था जब नई फिल्में देखने के लिए लोग सिर्फ सिनेमाघर पर निर्भर थे और लंबा इंतजार करना पड़ता था। कई फिल्में तो महीनों या सालों तक थियेटर से नहीं उतरती थीं, लेकिन अब यह मनोरंजन सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और ओटीटी ने फिल्मों की रिलीज और मनोरंजन की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है। अगली दो बड़ी फिल्में 10 जुलाई को रिलीज होनी हैं। इनमें से एक धमाल—4 सिनेमाघर में तो दूसरी इक्का ओवर-द-टॉप यानि ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्मों के शौकीनों की मानें तो सिनेमाघर और ओटीटी दोनों पर ही फिल्में देखने का अपना एक शानदार अनुभव है और दोनों जगह भरपूर मनोरंजन मौजूद है, लेकिन दोनों के दर्शकों में मुख्य अंतर पसंद का है। सिनेमाघरों के दर्शक फिल्म को एक इवेंट या उत्सव की तरह मानते हैं। ये बड़ी स्क्रीन, डॉल्बी साउंड और समूह के साथ फिल्म देखना पसंद करते हैं। वहीं ओटीटी के दर्शक प्राइवेसी और फैमिली गैदरिंग ही पसंद करते हैं। घर का सोफा या बिस्तर ही इनका कंफर्ट जोन है।पहले फिल्में सिनेमाघरों में लगती थीं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बीच 90 दिनों का थिएटर विंडो का लंबा इंतजार होता था। वहीं अब यह अवधि सिमटकर केवल 4 से 8 सप्ताह रह गई है। इधर कई निर्माताओं ने फिल्मों को सीधे ओटीटी पर ही उतारना शुरू कर दिया है। इस माह जुलाई में सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर इक्का ओटीटी पर रिलीज होगी।
प्रीतम एंड पेड्रो, मर्डर 101, इसाकापटनम, मुथस्सी, सुपर सुब्बू, द डेट कलेक्टर, राइड एंड डाई जैसी फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होंगी जबकि पहले संजय दत्त की सड़क टू, अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो, मनोज वाजपेई की गुलमोहर, अजय देवगन की भुज द प्राइड आफ इंडिया, सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा، सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह, अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की एके वर्सेज एके, बॉबी देओल और विक्रांत मैसी की लव हास्टल समेत बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों के अलावा और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं जो सीधे दर्शकों के घरों तक पहुंचे हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जियो हॉट स्टार, सोनी लिव, जी फाइव, एपल टीवी प्लस जैसे प्लेटफार्म हैं जो इन फिल्मों को सीधे और बड़े पर्दे के कुछ समय बाद रिलीज करते हैं।
- 4 July 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra Live news
- Agra News : The wait for movie releases is no longer confined to cinema halls; OTT platforms offer abundant entertainment.
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Best Movie Cinema Halls in Agra
- Best Movie Theatres in Agra
- No. 1 Movie Theatre in Agra
- today news
- Top Movie Cinema Halls in Agra
- Top Movie Theatres in Agra