आगरालीक्स…सड़क सुरक्षा पर ड्राइव शील्ड फाउंडेशन की मुहिम, इस बार सड़क पर सावधानी से पैदल चलने और स्पीड लिमिट के बारे में समझाया
आगरा में ड्राइव शील्ड फाउंडेशन ने सड़क सुरक्षा को लेकर मुहिम शुरू की है। शुरूआत खेलकूद अकादमियों के साथ की गई है। खिलाड़ियों को सड़क सुरक्षा के नियम विस्तार से समझाए जा रहे हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि बीते सप्ताह फाउंडेशन ने शहर की दो प्रमुख क्रिकेट अकादमियों के साथ सड़क सुरक्षा अवेयरनेस शिविर किया था। इस बार यह शिविर डावर—चाहर क्रिकेट अकादमी में किया गया। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को सड़क पर पैदल कैसे और किस ओर चलना चाहिए, सड़क पर अंकित रेखाओं , हेलमेट की उपयोगिता, स्पीड लिमिट और दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग किस प्रकार किया जाए आदि सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई और सभी से अनुरोध किया कि वे इन सभी नियमों को अपनी आदत बना लें।ड्राइव शील्ड फाउंडेशन इस समय सभी क्रिकेट अकादमियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने हेतु प्रयासरत है। इस दौरान एकेडमी के प्रशिक्षक प्रदीप चाहर भी उपस्थित थे।
- 4 July 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Drive Shield Foundation explained about walking carefully on the road and speed limit in Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Dawar Chahar Cricket Academy Agra
- Drive Shield Foundation Agra
- Road Safety in Agra
- today news