मथुरालीक्स…मथुरा के होटलों में चल रहा गंदा काम. पुलिस ने दो होटलों में मारी रेड. आपत्तिजनक हालत में मिले युवक युवतियां. 7 युवतियां और 10 युवक पकड़े
धार्मिक नगरी मथुरा के दो होटलों में पुलिस ने देह व्यापार को पकड़ा है. यमुना एक्सप्रेस वे से सटे इन दो होटलों में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने रेड मारी. पुलिस को देखते ही दोनों ही होटल में अफरातफरी मच गई. होटलों के कमरों में पुलिस ने आपत्तिजकन हालत में युवक युवतियों को पकड़ा. पुलिस ने दोनों ही होटल से 7 युवतियां और 10 युवकों को अरेस्ट किया है. दिल्ली—नोएडा की लड़कियांशनिवार को सीओ महावन संजीव कुमार राय ने यमुना एक्सप्रेस वे पर राया कट के पास दो होटलों में यह कार्रवाई की. होटल में पुलिस की रेड होते ही अफरातफरी मच गई. पुलिस ने यहां से देह व्यापार को पकड़ा है. कमरों से सात युवतियां और 10 युवक पकड़े हैं. युवकों में अधिकतर दिल्ली और नोएडा के रहने वाले बताए गए हैं. वहीं युवतियां अलीगढ़, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है.