आगरालीक्स….ये बारिश कब होगी, आगरा में भीषण उमस ने निकाले लोगों के पसीने. लोगों को बारिश का इंतजार और बिन बरसे निकल रहे बादल. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
आगरावासी इस समय भीषण उमसभरी गर्मी से बेहाल हैं. न तो दिन को चेन मिल रहा है और न ही रात को आराम. पंखों के बाद कूलरों ने भी काम करना बंद कर दिया है. कूलर चल तो रहे हैं लेकिन उनकी हवा नहीं लग रही है. हवा न चलने के कारण भीषण उमस और ज्यादा बढ़ गई है. लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल जा रहे हैं. पूरे दिन बारिश का मौसम बना रहता है लेकिन बारिश नहीं हो रही है. इसके कारण गर्मी और ज्यादा बढ़ गई है.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी कर रहा है. बादल भी छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. आगरावासी पहली झमाझम मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.