आगरालीक्स…आगरा में आरएफआईडी ब्लॉकिंग वॉलेट्स अब लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं, आधुनिक तकनीक से लैस ये वॉलेट डिजिटल चोरी को रोकते हैं, जानें और क्या—क्या खासियत
आगरा में पुरूषों को वॉलेट रखने का बहुत शौक होता है और यह उनके स्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुका है। आजकल यह सिर्फ पैसे रखने की जगह नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जरूरत भी है। मगर इन्हें रखने में एक दिक्कत भी है। जेबकतरों और चोरों के लिए पुरुषों की पिछली जेब में रखा पर्स सबसे आसान निशाना होता है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में इसका पता भी नहीं चलता। इससे बचने के लिए कुछ लोग फ्रंट पॉकेट में वॉलेट रखते हैं लेकिन अब डिजिटल तरीका भी है। आगरा में अब आरएफआईडी ब्लॉकिंग वॉलेट्स लोगों की सबसे बड़ी जरूरत और पहली पसंद बन रहे हैं। यह आपके संवेदनशील डेटा और पैसों को इलेक्ट्रॉनिक जेबकतरों से सुरक्षित रखने का एक बेहतरीन और आधुनिक तरीका है। सदर बाजार, राजा की मंडी में एडवांस दुकानों पर, ब्रांडेड शोरूम्स में और आनलाइन भी यह वॉलेट आसानी से मिल जाते हैं और 500 से 1500 रूपए की कीमत में उपलब्ध हैं। हालांकि इस बारे में अब भी जानकारी का अभाव है।आनलाइन—आफलाइन उपलब्ध
सदर बाजार में एक ब्रांडेड कंपनी के सेल्समेन ने बताया कि यह ऐसे आधुनिक और हाई-टेक वॉलेट होते हैं जिनमें ब्लूटूथ ट्रैकिंग और आरएफआईडी ब्लॉकिंग तकनीक लगी होती है। ये पर्स न सिर्फ आपके कार्ड की जानकारी चोरी होने से बचाते हैं, बल्कि खोने या चोरी होने पर इन्हें आसानी से खोजा जा सकता है।
दो तरह के एंटी थेफ्ट वॉलेट
एंटी थेफ्ट वॉलेट आमतौर पर दो प्रमुख तकनीकों से लैस होते हैं आरएफआईडी ब्लॉकिंग जो डिजिटल चोरी रोकती है और स्मार्ट ट्रैकिंग जो वॉलेट के खोने या चोरी होने पर अलार्म बजाकर या लाइव लोकेशन बताकर मदद करती है।
क्या है आरएफआईडी तकनीक
आरएफआईडी यानी रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन वाले वॉलेट आपके क्रेडिट कार्ड पर लगी चिप्स के जरिए आपकी बैंकिंग जानकारी को स्कैन होने और चोरी होने से बचाते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, लेकिन होता है, खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर। आरएफआईडी ब्लॉकिंग टेक्नोलॉजी असल में एक तरह का फेब्रिक मटीरियल है जो स्कैनर को आपके वॉलेट के माध्यम से आपके कार्ड तक हानिकारक फ्रीक्वेंसी भेजने से रोकता है।
- 6 July 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra Live news
- Agra News : Keep your personal info protected with these wallets designed for security and style
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Best RFID Wallets in Agra
- Men's Wallets in Agra
- RFID Wallets in Agra
- Smart Wallets in Agra
- today news
- Top Wallet Brand For Men in Agra