Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Shri Jagannath Rath Yatra in Agra on July 16; devotees busy with preparations; a grand event awaits…#agranews
आगरा

Agra News: Shri Jagannath Rath Yatra in Agra on July 16; devotees busy with preparations; a grand event awaits…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरावासियों जगन्नाथ जी की रथयात्रा के लिए हो जाओ तैयार. 16 जुलाई को नगर भ्रमण को रथ में निकलेंगे जगन्नाथ जी. 14 जुलाई को नव यौवन वेश में दर्शन देंगे महाप्रभु…जानें टाइमिंग

14 दिन बीमारी के उपचार के उपरान्त श्रीजगन्नाथ जी बहन सुभद्रा और बाई बलराम संग भक्तों को दर्शन देने 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा में नगर भ्रमण को निकलेंगे। बल्केश्वर स्थित महादेव मंदिर से नंदीघोष रथ पर विराजमान भगवान के रथ को भक्तजन हाथों से खींचकर क्षेत्र में भ्रमण कराते हुए श्रीजगन्नाथ मंदिर तक लेकर जाएंगे। 14 दिन बाद स्वस्थ होकर श्रीजगन्नाथ जी भक्तों को 14 जुलाई को आयोजित नयन उत्सव में (नव यौवन वेश में) दर्शन देंगे और 15 जुलाई को भव्य फूल बंगला व छप्पन भोगकाआयोजन किया जाएगा। इस्कॉन (अन्तर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ) द्वारा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ देश विदेश के हजारों भक्त भी भाग लेने पहुंचेंगे।

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविद स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई को भक्तिभाव के साथ श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से दोपहर 3 बजे प्रारम्भ होकर यात्रा बल्केश्वर, कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए इस्कॉन मंदिर रश्मि नगर पहुंचेगी। श्रीहरि के रथ को भक्तजन रस्सी से खींचकर मंदिर तक ले जाएंगे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इससे पूर्व 10, 11 12, 13 जुलाई को शहरवासियों को रथयात्रा में आमंत्रित करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी।

10 से 13 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में मंत्रण यात्रा निकाली जाएंगी। जिसमें लगभग एक लाख लोगों को खिचड़ी का प्रसाद बांटने का लक्ष्य रखा गया है। श्रीहरि 14 जुलाई को मंदिर परिसर में आयोजित नयन उत्सव में भक्तों को दर्शन देंगे। जहां 14 दिन तक श्रीहरि के उपाचार व सादा भोजन के बाद छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। 56 भोग भक्तों द्वारा पकाकर मंदिर में लाया जाएगा। अरविन्द प्रभु ने सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुधीर ग्रवाल, शैलेश बंसल, अनूप अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, विमल नयन फतेहपुरिया, अमित मित्तल, दीपक प्रह्लाद मित्तल, राजीव मल्होत्रा, अनुज अग्रवाल, मनीष गुप्ता, रमेश यादव, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी, विष्णु शर्मा, अंशुल अग्रवाल, रविन्द्र कुमार ग्रवाल, अंकित अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल आदि उपस्थित थे।

12 जुलाई से प्रारम्भ होगा गुण्डिचा मार्जन
आगरा। आगरा इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि 12 जुलाई से गुण्डिचा मार्जन प्रारम्भ हो जाएगा। गुण्डिचा मार्जन मंदिर की सफाई की एक प्रक्रिया है, जो पुरी में वार्षिक रथयात्रा से पहले की जाती है। यह भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों के गुंडिचा मंदिर में प्रवास के लिए मंदिर को तैयार करने का अनुष्ठान है, जिसमें मंदिर में रंग रोगन, सफाई करके व पुष्पों से सजाकर तैयार किया जाता है। मान्यता है कि इस सफाई से न केवल मंदिर बल्कि भक्तों का हृदय भी शुद्ध होता है।

कब कहां से निकलेंगी आमंत्रण यात्रा

10 जुलाईः शाम 5 बजे करकुंज चौराहे से प्रारम्भ होकर कारगिल पैट्रोल पम्प होते हुए पश्चिम पुरी चौराहे तक।

11 जुलाईः शाम 5 बजे से पीपील वाला गेट से सिंधी बाजार, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, दरेसी, मोतीगंज से बेलनगंज चौराहा तक।

12 जुलाईः सुबह 6 बजे से दुर्गा मंदिर डिफेंस एस्टेट से प्रारम्भ होकर बिन्दू कटरा में भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर डिफेन्स स्टेट तक।
12 जुलाई को ही शाम 5 बजे से बल्केश्वर महादेव मंदिर, बल्केस्वर चौराहा, चांदनी चौक, सिटी मॉल, न्यू आदर्श नगर, पानी की टंकी, महाराजा अग्रसेन मार्ग होते हुए श्रीजगन्नाथ मंदिर तक।

13 जुलाईः शाम 5 बजे से आजाद पैट्रोल पम्प संजय प्लेस से प्रारम्भ होकर कॉसमॉस मॉल संजय प्लेस तक।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!