Friday , 17 July 2026
Home आगरा Agra News: Cow service performed on Ekadashi to celebrate Lord Jagannath’s recovery…#agranews
आगरा

Agra News: Cow service performed on Ekadashi to celebrate Lord Jagannath’s recovery…#agranews

132

आगरालीक्स…आगरा में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव को लेकर एकादशी पर भगवान जगन्नाथ के स्वास्थ्य लाभ की खुशी में की गई गौसेवा. 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा…

बेसहारों का सहारा ट्रस्ट परिवार द्वारा प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर, बेलनगंज, यमुना किनारा में आयोजित होने जा रहे श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत योगिनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ के स्वास्थ्य लाभ (अनसर काल की पूर्णता) की खुशी में वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन गौशाला में गौ सेवा एवं गौ पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गौ माता का पूजन कर उन्हें हरी सब्जियां खिलाईं तथा समस्त मानव समाज के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। ट्रस्ट के अध्यक्ष तरंग सिंघल ने बताया कि बेसहारों का सहारा ट्रस्ट परिवार नियमित रूप से सेवा कार्यों में सक्रिय रहता है। प्रत्येक माह गौ सेवा के साथ-साथ विभिन्न आश्रमों में भोजन प्रसादी की व्यवस्था कर जरूरतमंदों की सेवा की जाती है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है तथा इससे सेवा और संवेदना की भावना मजबूत होती है।

प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर, बेलनगंज से लक्ष्मण शर्मा, सरिता शर्मा, स्नेहा शर्मा एवं चिराग शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को 200 वर्ष प्राचीन श्री जगन्नाथ जी मंदिर में रथ यात्रा महोत्सव दर्शन एवं प्रसादी होगी। सभी ने भगवान जगन्नाथ के भजन-कीर्तन एवं गुणगान कर भक्तिमय वातावरण बनाया और सभी के उज्ज्वल भविष्य तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक पवन सिंघल, कोषाध्यक्ष जितेश सिंघल, सचिव पवन सजनानी, जेठानंद सजनानी, आनंद अग्रवाल (खुले पंख), चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, डॉ. शुभम गर्ग, सारंग सिंघल, प्रीति गोयल, मिनी गोयल, सीए अमित मित्तल, शशि मित्तल, कनिष्क मित्तल, अनन्या मित्तल, अमन गंगवानी, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Husband harassed by wife ends his life in Agra; case registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पत्नी ने सरेआम पति को कहा ‘नामर्द’. परेशान पति ने...

आगरा

Agra News: Police have arrested two cunning individuals who stole gilt and nickel from inside a factory in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कारखाने के अंदर से गि​लट और निकिल चोरी करने वाले...

आगरा

Agra News: A young man clung to the bulldozer that had gone to remove encroachments in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यमुना पल्ली पार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टास्कफोर्स...

आगरा

Agra News: “Jai Jagannath” echoes along the banks of the Yamuna in Agra; a sea of ​​devotion surges at the Rath Yatra festival…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यमुना तट पर गूंजा “जय जगन्नाथ”, रथयात्रा महोत्सव में उमड़ा...

error: Content is protected !!