आगरालीक्स…आगरा में पत्नी और गर्लफ्रैंड के बीच हुआ महायुद्ध तो चुपचाप खिसक गया पति. बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने रुक गईं गाड़ियां…
आगरा के यमुना किनारा के पास रविवार को दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई. यहां एक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रैंड के साथ देख् लिया. यह देखते ही महिला का पारा हाई हो गया और उसने पति की गर्लफ्रैंड को पकड़ लिया ओर जमकर दोनों में मारपीट होने लगी. पत्नी और प्रेमिका के बीच हो रही मारपीट को देखते ही पति वहां से चुपचाप खिसक गया. इधर दो महिलाओं के बीच हो रही मारपीट को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों महिलाओं को शांत कराया. पीड़ित पत्नी ने बताया कि यह महिला उसके पति के साथ नौ साल से रह रही है. उसे जानकारी मिल गई थी कि कार्यक्रम में पति के साथ उसकी प्रेमिका भी है. इस पर उसने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. इस दौरान काफी देर तक कार्यक्रम स्थल पर हंगामे की स्थिति बनी रही. आक्रोशित महिला ने यमुना में कूदने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया. बाद में किसी तरह शांत कराकर दोनों को भेजा गया.