Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Agra News: Youth beaten in Agra on suspicion of being a child lifter…#agra
आगरा

Agra News: Youth beaten in Agra on suspicion of being a child lifter…#agra

83

आगरालीक्स…आगरा में बच्ची को गोद में लेकर जा रहा था युवक. बच्ची जोर—जोर से रो रही थी. लोगों ने समझा बच्चा चोर और कर दी ठुकाई…मामला कुछ और ही निकला…

आगरा के एत्मादपुर के मितावली गांव में रविवार दोपहर को एक युवक बच्ची को लेकर जा रहा था. बच्ची जोर—जोर से रो रही थी. वहां मौजूद लोगों ने इसे बच्चा चोर समझा और शक होने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी. पुलिस पहुंची तो पूछताछ में मामला प्रेम संबंध का आया. युवक महिला को अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था और उसकी बच्ची को गोद में लेकर जा रहा था. कुछ देर बाद वह महिला भी वहां पहुंच गई और उसने अपनी बच्ची बताया और युवक को भी जान पहचान वाला बताया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये है पूरा मामला
नारखी का रहने वाला श्याम पाल नाम का युवक रविवार को मितावली पहुंचा. बताया जाता है कि उस समय वह नशे में था. उसने यहां किराये पर रह रही एक विधवा महिला को अपने साथ ले जाने का दबाव बनाया लेकिन महिला ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया. इस पर युवक ने महिला पर दबाव बनाने के लिए उसकी बच्ची को गोद में ले लिया और उसे साथ ले जाना शुरू कर दिया. इधर बच्ची जोर जोर से रो रही थी. जिसके बाद शक होने पर ग्रामीणों ने युवक को बच्चा चोर समझकर पीट दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई. पुलिस युवक और महिला को अपने साथ थाने ले गई. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Inner Wheel Club of Agra handed over 50 dialyzer kits to Help Agra…#agranews

आगरालीक्स…इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा ने हेल्प आगरा को सौंपीं 50 डायलाइजर...

आगरा

Agra News: There will be no water supply in half of Agra on July 22 and 23…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 22 और 23 जुलाई को आधे शहर में नहीं होगी...

आगरा

Agra News: Agra erupts in protests over NEET paper leak…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी उबाल, पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...

error: Content is protected !!