आगरालीक्स…आगरा में तीन दिवसीय विंटर कलेक्शन फेयर कल 20 जुलाई से, लेटेस्ट विंटर परिधानों की होगी धूम. 100 से अधिक स्टॉल्स लगेंगी. डेली वियर से लेकर पार्टी वियर तक सब कुछ होगा…
सर्दियों के नए परिधानों की रेज के साथ आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2026 (AUTUME WINTER COLLECTION फेयर 2026) का आयोजन करने जा रहा है। 20-22 जुलाई तक इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों की कम्पनियां व एग्जीविटर पहुंचेंगे। फेयर में 100 से अधिक स्टॉलें लगाई जाएंगी। जहां डेली वियर से लेकर, पार्टी वियर और शीदियों के सीजन के गरम परिधानों की नई रेंज होंगी।यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय मेहता, महामंत्री चौ. गौरव जैन, कोषाध्यक्ष धीरज जैन, व सह कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने होटल फेयरफील्ड में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी जिसमें 200 से अधिक ब्रांड होंगे। जिसमें मुम्बई, दिल्ली, लखनऊ, आगरा, इंदौर, पंजाब, लुधियाना की प्रमुख स्टॉलें होंगी। प्रदर्शनी में इस वर्ष करोड़ों के परिधानों का व्यापार होने की सम्भावना है। खास बात यह रहेगी कि सभी परिधान लेटेस्ट फैशन के अनुरूप नई रेंज के होंगे। जिसमें बच्चों से लेकर युवाओं, कामकाजी लोगों और बुजुर्गों तक के लिए बेहतर और फैशन को ध्यान में रखते हुए परिधान होंगे। प्रदर्शनी का शुभारम्भ 20 जुलाई को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार दोपहर 3 बजे करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अनिल कुकरेजा, उदित खंडेलवाल, दीपक पिपलानी, अंकित कपूर, रवि आसवानी, ऋषभ गुप्ता, अमित जैन, लक्ष्मण, बिट्टू गुप्ता आदि उपस्थित थे।
आगरा। पार्टी वेयर परिधानों में एनीमल वर्क और प्रिंटिंग की सरोक्सी वर्क की शर्ट युवाओं को खूब लुभा रही है। पार्टी वेयर कुर्ता पजामा में डिजिटल प्रिंट के साथ दुपट्टे का कॉन्सेप्ट भी खूब डिमांड में है। 0-100 कलर टोन वाले शेडेड ओम्ब्रे कुर्ता पजामा और नेक वर्क के साथ पूछे की ओर भी बूटियों का ट्रेंड भी युवाओं खूब चल रहे है। कपड़े की क्वालिटी और एम्ब्रोइड्री के अनुसार मध्यम वर्ग से लेकर हाई क्लास तक के लिए सैकड़ों वैरायटी बिखरी हैं, इस बार के फेयर में।