आगरालीक्स…Agra News: सतर्क रहें, आगरा में अलमारी की चाबी बनाने आए युवक, चाबी बनाते बनाते ज्वैलरी कर ली चोरी, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के गांधी नगर की निवासी आरती परमार ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि चार जुलाई को उन्होंने अपनी अलमारी की चाबी बनवाने के लिए बाहर रास्ते से जा रहे दो युवकों को बुलाया। दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच युवकों ने अलमारी की चाबी बनाई। अलमारी में ही ज्वैलरी भी रखी हुई थी।
चाबी बनाने के दौरान चोरी कर ली ज्वैलरी
आरती परमार का आरोप है कि अलमारी की चाबी बनाने के दौरान युवकों ने अलमारी में रखी करीब पांच लाख की ज्वैलरी भी चोरी कर ली। युवकों के चले जाने के बाद उन्होंने अब अलमारी देखी तो उसमें ज्वैलरी नहीं थी। उनका कहना है कि छोटी छोटी बचत कर ज्वैलरी खरीदी थी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।