आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन रहेंगे, 421 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे, जानें सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बारे में।
आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई यानी शनिवार को शाम चार बजे आ जाएंगे। वे राजकीय हेलीकाप्टर से फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पहुंचेंगे यह वही टाटा ग्राउंड है जहां ताजमहोत्सव का आयोजन किया गया था। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दौरान 421 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यहां सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी इसका वे अवलोकन करेंगे। वहीं, शाम छह बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ वे बैठक करेंगे।
26 जुलाई को विवि में कैशलेस चिकित्सा कार्ड का करेंगे शुभारंभ
सीएम योगी आदित्यनाथ 26 जुलाई को डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में शिक्षकों के लिए फ्री चिकित्सा सुविधा के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड का शुभारंभ करेंगे, इसके साथ ही कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। दोनों कार्यक्रमों के लिए तैयारी में अधिकारी जुटे हुए हैं।