आगरालीक्स…राज चौहान हत्याकांड में छह महीने से फरार आरोपी आर्यन गिरफ्तार. पुलिस ने भेजा जेल
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस में 23 जनवरी को हुए चर्चित राज चौहान हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब छह माह से फरार चल रहे आरोपी आर्यन को ट्रांस यमुना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी आर्यन निवासी सीता नगर, रामबाग, थाना एत्माद्दौला का रहने वाला है और इस हत्याकांड में वांछित था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। ?मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हनुमान नगर पुलिया के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।