आगरालीक्स…दिल्ली गेट पर रास्ता हुआ बंद. बीच चौराहे पर शुरू हुई खुदाई. बाबू गुलाबराय मार्ग से आने—जाने पर लगी रोक..
आगरा के दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क खुदाई का कार्य चल रहा है. अभी तक यह खुदाई पेट्रोल पंप से सरकार हॉस्पिटल तक ही चल रही थी लेकिन गुरुवार से खुदाई कार्य बीच चौराहे तक पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली गेट से बाबू गुलाब राय मार्ग पर आने और जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इसके कारण लोगों को मदिया कटरा से आरबीएस होते हुए अपने गंतव्य की ओर आना ओर जाना पड़ रहा है. आरबीएस कॉलेज के पास यातायात और ज्यादा बढ़ गया है. वहीं मदिया कटरा से हरीपर्वत वाली लाइन पूरी तरह से बंद है. ऐसे में एक लेन से ही हरीपर्वत से मदिया कटरा और मदिया कटरा से हरीपर्वत वाहन जा रहे हैं.