आगरालीक्स…Agra News: आगरा में घरेलू काम के लिए आई मेड होटल संचालक की पत्नी की ज्वैलरी और कैश लेकर गायब हो गई। पुलिस ने मेड को अरेस्ट कर लिया है उसके पास से ज्वैलरी और कैश जब्त किया गया है।
आगरा के विभव नगर के रहने वाले होटल संचालक की पत्नी संध्या वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि छह जुलाई को एक महिला उनके घर आई, उसने बताया कि प्रेसवाले ने भेजा है, वह घर पर बर्तन, झाडू पौंछा करती है। उन्होंने मेड को रख लिया।
तीन दिन बाद चली गई मेड, घर से गायब हो गई ज्वैलरी और कैश
मेड ने तीन दिन काम किया, नौ जुलाई को आधा काम छोड़कर मेड चली गई। संध्या वर्मा को शक हुआ उन्होंने अलमारी चेक की तो ज्वैलरी और कैश गायब था। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मेड की तलाश शुरू की। एसीपी ताजसुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर के अनुसार, मेड को अरेस्ट कर लिया है उसके पास से करीब 4.50 लाख रुपये की ज्वैलरी और 11800 रुपये कैश जब्त किया गया है।