आगरालीक्स… आगरा में पेट्रोल पंप पर बडा हादसा, पेट्रोल पंप पर कंटेनर ने युवक को चपेट में लिया, मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में हादसा कैद हो गया है।
आगरा में गुरुवार रात 9 30 बजे फीरोजाबाद रोड स्थित भगवान पेट्रोल पंप पर कंटेनर डीजल भरवाने के लिए रुका, डीजल भरवाने के बाद कंटेनर आगे बढा, वहां पेट्रोल पंप कर्मचारी खडे हु थे। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कंटेनर ने दोनों को चपेट में ले लिया, एक कर्मचारी से कंटेनर का पहिया निकल गया। कंटेनर चालक ने ब्रेक लगाए, पेट्रोल कर्मी और लोग एकत्रित हो गए।
एक की मौत, एक घायल
हादसे में पेट्रोल पंप के कर्मचारी प्रेमपाल की मौत हो गई, उसका साथी गंभीर घायल है। हादसे के सीसीटीवी फुटेज देख लोगों के होश उडे हुए हैं।
पोल से टकराई बाइक, मौत
आगरा में दिल दहला देने वाला हादसा, बाइक शाह टॉकीज के सामने पोल से टकराई, युवक की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक के पोल से टकराने का वीडियो देख लोगों के होश उडे हुए हैं।
19 दिसंबर की रात 9 30 बजे निजी कंपनी में कार्यरत रनवीर निवासी खुर्जा बाइक से जा रहा था। शाह टॉकीज के सामने सडक पर एक गडढा है, इसे बचाने में गाडी अनियंत्रित हो गई और तेज स्पीड बाइक सडक पर लगे पोल से जा भिडी। तेज स्पीड बाइक के पोल से टकराते हुए रनवीर सडक पर गिर गया।
सिर पर नहीं था हेलमेट, मौके पर ही मौत
रनवीर हेलमेट नहीं पहने था, बाइक के पोल से टकराते ही वह सडक पर गिर गया, मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस उसे लेकर एसएन पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
सीसीटीवी में कैद हादसा
यह हादसा सामने मार्केट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है, इसमें सडक पर गाडी जाती दिखाई दे रही हैं। एक तेज स्पीड बाइक आती है और वह पोल से टकरा जाती है।