Thursday , 30 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Theft worth lakhs after breaking the lock of a locked house in Agra’s North Railway Colony…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Theft worth lakhs after breaking the lock of a locked house in Agra’s North Railway Colony…#agranews

29

आगरालीक्स…आगरा की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी. जेवर, कैश और मंदिर की गुल्लक भी ले गए चोर. घर में रखी रबड़ी भी खा गए

आगरा कैंट की नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए और घर के अंदर से लाखों रुपये के जेवर, कैश और मोबाइल चोरी कर ले गए. यही नहीं मंदिर में रखे भगवान जी के आभूषण और गुल्लक भी उठा ले गए. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

थाना सदर अंतर्गत आगरा कैंट की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के जी8ए में सोनम पांडे पत्नी स्व. गौरव दुबे रहती हैं. वह रेलवे के पार्सल विभाग में कमर्शियल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं और बुधवार सुबह करीब छह बजे ड्यूटी पर चली गई थीं. उनके दो बच्चे रिषी और छवि स्कूल चले गए थे. बहन रूपम भी सुबह 10 बजे करीब घर से बाहर चली गई थी. दोपहर दो बजे जब बहन वापस लौटी तो मकान का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था. परिवार के अनुसार चोर घर के अंदर से डेढ़ तोला सोना के जेवर, आधा किलो चोरी के जेवर, एक मोबाइल और 5000 कैश चोरी कर ले गए. घर के मंदिर की गुल्लक तोड़ दी और लड्डू गोपाल के आभूषण भी अपने साथ ले गए हैं. चोरों ने यहां फ्रिज में रखी रबड़ी भी खाई है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. जांच की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Shocking : Woman comes back to life in Agra 17 hours after death…#agranews

आगरालीक्स…अजब गजब, आगरा में मौत के 17 घंटे बाद महिला हुई जिंदा....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

टॉप न्यूज़

Agra News: Awas Vikas Parishad sealed five buildings in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पांच भवन सील. आवास विकास परिषद की...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

error: Content is protected !!