आगरालीक्स…आगरा में निकली चिलचिलाती धूप. गर्मी के साथ उमस ने भी किया बेहाल. मौसम विभाग ने इस दिन जताए बारिश के आसार
आगरा में गर्मी ने लोगों का पसीना निकालकर रख दिया है. दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश का कोई खास असर नहीं है. हवा नहीं चलने से उमस और अधिक बढ़ गई है. इधर गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली. धूप इतनी तेज थी कि उसमें ठहरना मुश्किल हो रहा था. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बादल लगातार छाए रहेंगे. दो और तीन अगस्त को जोरदार बारिश के आसार हैं. हालांकि उमस लोगों को परेशान कर सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 30/07/26) 35.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/07/26) 27.4
Departure from Normal(oC) 1.0