Wednesday , 30 September 2026
Home मथुरा Mathura Crime News: Student killed over illicit affair in Mathura… three arrested, including a woman…#mathuranews
मथुरा

Mathura Crime News: Student killed over illicit affair in Mathura… three arrested, including a woman…#mathuranews

210

मथुरालीक्स…मथुरा में फिजियोथेरेपी छात्र की गला कटी मिली थी लाश. पुलिस ने हत्या का किया सनसनीखेज खुलासा. अवैध संबंधों में मारा गया छात्र…महिला सहित तीन अरेस्ट

आगरा मंडल के मथुरा जिले में फिजियाथेरेपी के छात्र की गला रेतकर हत्या की गई थी. उसका शव धौरेरा के जंगलों में मिला था. पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ में अरेस्ट किया है. इन दोनों के ही पैरों में गोली लगी. पुलिस ने इनमें से घायल एक आरोपी की पत्नी को भी घर से अरेस्ट किया है. छात्र की हत्या अवैध संबंधों में की गई थी. एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

बुधवार को धौरेरा के जंगल में मिली थी लाश
मृतक छात्र का नाम​ विपिन निवासी नीमगांव गोवर्धन था. विपिन संस्कृति विवि से बैचलर आफ फिजियोथेरेपी कर रहा था. परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को विपिन पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी जाने को निकला था लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा. घरवालों ने काफी तलाश लेकिन कोई पता नहीं चला इस पर उन्होंने थाना छाता में गुमशुदगी दर्ज कराई. बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने सूचना दी कि धौरेरा के जंगल की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला. उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे और चारों तरफ खून फैला हुआ था. सूचना पर जैंत पुलिस मोके पर पहुंच गई. जांच के दौरान शव की पहचान ​लापता छात्र विपिन के रूप में हुई थी. पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के लिए कॉल्स डिटेल और यूनवर्सिटी मार्ग पर लगे सीसीटीवी देख रही थी. इस मामले में मृतक विपिन के पिता ने एक महिला और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

मुठभेड़ में दो अरेस्ट, महिला भी पकड़ी
पुलिस पांचों आरोपियों की तलाश में जुटी थी. मुखबिर से इनके आने की सूचना मिली. इस पर शुक्रवार रात पौने 12 बजे छाता मार्ग पर रनवारी गांव से करीब एक किलोमीटर पहले पुलिस ने घेराबंदी की. इस दौरान कार से आ रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया. पुलिस ने मुठभेड़ में विक्रम निवासी राधा पब्लिक स्कूल के पीछे गोवर्धन और अमन जाटव निवासी राधाकुंड को अरेस्ट कर लिया. ये दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, हत्या में प्रयुक्त बांका और कार बरामद की. इनका एक साथी तेजपाल उर्फ नेहनू फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

अवैध संबंधों में हुई हत्या
पुलिस ने इस मामले में घायल विक्रम की पत्नी काजल को भी अरेस्ट किया है. पूछताछ में सामने आया कि छात्र विपिन का पड़ोस के गांव में रहने वाली काजल से प्रेम संबंध थे. 30 नवंबर 2025 को काजल की शादी विक्रम से हो गई. विक्रम को पत्नी काजल और विपिन के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी और इसके बाद से ही वह छात्र की हत्या की साजिश रच रहा था. उसने काजल के इंस्टाग्राम से मैसेज भेजकर विपिन को धौरेरा के जंगलों में बुलाया था और फिर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Disciple of Saint Premanand Maharaj dies after falling from the fourth floor…#mathura

मथुरालीक्स…संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरने के बाद...

मथुरा

Mathura News: Youth brutally beaten for love marriage; dies…#mathura

मथुरालीक्स…लव मैरिज की सजा ‘मौत’. पत्नी के भाइयों ने इतनी बेरहमी से...

मथुरा

Accident on Yamuna Expressway; two youths run over by a canter truck

मथुरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट, दो युवकों को कैंटर ने रौंदा, दोनों...

मथुरा

Mathura News: Accident involving a passenger-laden tempo in Mathura; one woman dead, 13 injured…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में 14 सवारियों से भरे टेंपों का एक्सीडेंट. एक महिला की...

error: Content is protected !!