आगरालीक्स…आगरा में आधा घंटे की बारिश में कई जगह जलभराव…उमस भरी गर्मी नहीं हुई कम
भीषण उमस भरी गर्मी से जूझ रहे आगरा वासियों के लिए बुधवार शाम को हुई आधा घंटे की बारिश ने कुछ राहत जरूर दी है लेकिन बारिश थमने के बाद भी उमसभरी गर्मी कम नहीं हुई है. बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया.
बुधवार सुबह से ही तेज धूप आगरा में निकली. उमस भी काफी अधिक थी और बारिश के आसार कम थे लेकिन शाम को हुई बारिश राहत बनी. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहा तो वही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.