आगरालीक्स…आगरा में फिर से भारी बारिश का यलो अलर्ट. कल दोपहर बाद 22.4 एमएम हुई बारिश. आज सुबह से निकली धूप और उमस ने किया बेहाल…जानें कितना रहा तापमान
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं. बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को कुछ राहत तो दी लेकिन उमस फिर से बढ़ गई. आज बुधवार सुबह से ही तेज धूप भी निकली जिसके कारण भी लोग गर्मी से बेहाल रहे. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
आईएमडी के अनुसार आगरा में कल और खासकर 15 अगस्त को तेज बारिश के आसार हैं. बारिश कुछ हद तक गर्मी से राहत दे सकती है लेकिन उमस बरकरार रहेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/08/26) 35.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/08/26) 25.9
Departure from Normal(oC) -1.1
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 22.4