Thursday , 13 August 2026
Home आगरा Agra News: Shrimad Bhagwat Katha concluded at the Narvadeshwar Mahadev Temple in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Shrimad Bhagwat Katha concluded at the Narvadeshwar Mahadev Temple in Agra…#agranews

39

आगरालीक्स…आगरा के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ विश्राम, हवन-पूजन के बाद भंडारे में उमड़े श्रद्धालु…

नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को विधिविधान से विश्राम हुआ। कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन में आहुति देकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री भरत लाल शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण किया। अंतिम दिन कथा के विश्राम अवसर पर विधिवत हवन कराया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञकुंड में आहुतियां अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। हवन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

कथा विश्राम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। आयोजकों और श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से भंडारे की व्यवस्था संभाली। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद लिया। कथावाचक श्री भरत लाल शास्त्री जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को भक्ति के साथ जीवन में सदाचार, सेवा, प्रेम और परोपकार की प्रेरणा देता है। कथा का उद्देश्य केवल धार्मिक प्रसंगों को सुनना नहीं, बल्कि उनके संदेश को अपने आचरण में उतारना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान की भक्ति के साथ जरूरतमंदों की सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कमल अग्रवाल, राकेश त्यागी, डॉ. सुरेंद्र सिंह बागोर, विक्रांत कुशवाहा, पार्षद राकेश वर्मा, अरुण, अशोक यादव, विनोद यादव, सुनील यादव, अजय बंसल, हनी अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सनी शर्मा, अनिल चौरसिया, श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती रेखा, बृजेश चौहान, आंसू सिकरवार, श्रीमती उषा यादव, श्रीमती आरती सिंह, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती निशा अग्रवाल, मोना अग्रवाल, निशु, गुननु, रुनझुन और पुनना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के विश्राम के साथ ही मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों का समापन हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Woman jumped into the Yamuna; police searched for five hours… she was found sitting in a school…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोबाइल को लेकर पति से नाराज महिला यमुना में कूदी....

आगरा

Agra News: 600 people took an organ donation pledge, IMA Agra raised awareness about organ donation at Sursadan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक साथ 600 लोगों ने ली अंगदान की शपथ. आईएमए...

आगरा

Agra News: Agra’s Rosebud Club celebrated the Teej festival with great enthusiasm…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के रोजबड क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव, 16 अगस्त...

आगरा

Agra News: St. Peter’s College Old Boys Association, Agra, planted saplings in Khaspur…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन ने खासपुर में लगाए...

error: Content is protected !!