Thursday , 13 August 2026
Home पॉलिटिक्स Agra News: Samajwadi Party fiercely targeted the BJP government during a divisional traders’ conference in Agra
पॉलिटिक्स

Agra News: Samajwadi Party fiercely targeted the BJP government during a divisional traders’ conference in Agra

26

आगरालीक्स…यूपी में व्यापारियों का न सम्मान और न ही सुरक्षा. आगरा में समाजवादी पार्टी ने व्यापारी मंडलीय सम्मेलन में जमकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

भाजपा की सरकार में व्यापारियों का न सम्मान है न ही सुरक्षा। व्यापारी हित में सबसे ज्यादा ऐतिहासिक निर्णय समाजवादी पार्टी की सरकार में लिए गए। जिसे आज भी व्यापारी समाज याद करता है जैसे धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) को स्थगित करना, चूंगी प्रथा समाप्त करना, इंस्पेक्टर राज व तहबाजारी समाप्त करना, पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपये तक निःशुल्क व्यापारी दुर्घटना योजना की शुरुआत करना आदि। यह वक्तव्य विजय नगर नवरंग भवन में आयोजित समाजवादी व्यापार पार्टी सभा द्वारा आयोजित व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलितकरते हुए कहा कि आज फुटकर, रेहड़ी, पटरी, गुमटी, खुमचा, ठेला दुकानदार से लेकर छोटे, मध्य दुकानदारों और कुटीर उद्यमियों ने इस बार 2027 में व्यापार-व्यापारी विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकने और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नेतृत्ववाली उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने अपने संबोधन करते हुए कहा कि प्रदेश की ने व्यापारियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार इन्वेस्टर समिट के फर्जी आंकड़ों को पेश कर जनता को गुमराह कर कूट रचित विज्ञापनों के माध्यम से अपना ढिंढोरा पीटने का कार्य कर रही है, जबकि वर्तमान में प्रदेश सरकार के विभागों की लापरवाही के कारण समस्त जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमी मूलभूत मानकों जैसे समुचित बिजली, पानी, सड़क और सीवर के लिए उद्यमी सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं। व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व मण्डल प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आगरा का मशहूर पेठा उद्योग संकट में है। गैस और जगह न मिलने की वजह से 400-500 फैक्ट्रियां बंद हो गईं और कुछ पास के जिलों में शिफ्ट हो गईं। अब सिर्फ 125-150 फैक्ट्रियां ही चल रही हैं, जिससे पेठा की पहचान भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। प्रदेश सचिव व कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का 13 वाँ वर्ष और उत्तर प्रदेश की सरकार को 9.5 वर्ष जी डबल इंजन की सरकार ने आज तक आगरा जन और जनता को ठगने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचरण पोरवाल ने की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव पोरवाल जिला अध्यक्ष जिला व्यापार सभा, सोमेश गुप्ता शहर अध्यक्ष व्यापार सभा, आगरा जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ,शेयर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, राजपाल यादव,राहुल चतुर्वेदी, जिला महासचिव संतोष पाल, विनय अग्रवाल,मधुकर अरोड़ा, बलविंदर सिंह, सचिन चतुर्वेदी, अनूप यादव, यदुवीर यादव जाटव,रामसहाय यादव, राधा राठौर, रेनू गुप्ता, शीलू गुप्ता, जवाहरलाल अग्रवाल,जगदीश राठौर, मनीष भारद्वाज, पंकज अग्रवाल ,राजीव ठाकुर, इलियास सिद्दीकी, राजकुमार यादव, अखिलेश पोरवाल ,राजीव पोरवाल, गोपाल पंडित पंकज चौहान राम गोयल ग्रीस सिंगल आनंद पोरवाल मनोज पोरवाल कमलेश पोरवाल व चार मंडलों के जिला अध्यक्ष भी शामिल रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: The SP will strongly present the issues faced by industries and traders of the Agra division at the conference…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के उद्योगों ओर व्यापारियों की समस्याओं को सम्मेलन में मजबूती...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi 20 hours in Agra, Minute to Minute programme, Route diversion

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज सीएम योगी आ जाएंगे, आगरा में...

पॉलिटिक्स

Agra News: Police stopped Samajwadi Party workers who had set out to gherao the BJP MLA…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बीजेपी विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट पर फूटा सपाइयों का...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!