आगरालीक्स आगरा में स्कूलों की दो दिन की छुट्टी, स्कूल से आने लगे मैसेज, ब्रिटिश काल से चला आ रहा सावन के तीसरे सोमवार पर स्थानीय अवकाश, अब मंगलवार को खुलेंगे स्कूल।
आगरा में शनिवार को स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसके साथ ही स्कूलों से भी मैसेज आने लगा है। रविवार की छुट्टी है और सोमवार को सावन के तीसरे सोमवार पर प्राचीन श्री कैलाश मंदिर मेला पर स्थानीय आवकाश रहेगा।
Dear Parent,
The school will remain closed on 17th August, 2026, on account of Kailash Mela.
Regards,
St.Conrad’s Inter College , Agra
ब्रिटिश काल से चला आ रहा कैलाश मंदिर मेला पर अवकाश
आगरा के चारों कोनों पर शिव मंदिर हैं, सावन के हर सोमवार पर एक मंदिर पर मेला लगता है। पहले सोमवार पर श्री राजेश्वर मंदिर, दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर मंदिर और तीसरे सोमवार पर श्री कैलाश मंदिर पर मेला लगता है। कैलाश मंदिर मेला पर स्थानीय अवकाश भी रहता है। अवकाश की शुरूआत ब्रिटिश काल से हुई थी, एक निसंतान दंपति कलक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने कैलाश मंदिर में पूजा की, मंदिर के महंत के कहने पर उन्होंने संतान सुख की मन्नत मांगी, इसके बाद उन्हें संतान की प्राप्ति हुई। इसके बाद से कैलाश मंदिर पर सावर के तीसरे सोमवार पर लगने वाले मेला के दौरान स्थानीय अवकाश रहने लगा है।
सिकंदरा में फ्री प्रवेश
इसके साथ ही अकबर के मकबरे, सिकंदरा पर भी कैलाश मंदिर मेला पर लोगों को फ्री प्रवेश मिलेगा। सिकंदरा मंदिर से लेकर अकबर के मकबरा और आस पास के क्षेत्र में मेला लगेगा।