आगरालीक्स…आगरा की सिकंदरा पुलिस ने 8 जुआरी पकड़े. 50 हजार से अधिक कैश जब्त किया. रामलाल वृद्धाश्रम के पीछे जंगल में लग रही थी हार—जीत की बाजी..पकड़े गए जुआरियों के नाम
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने 8 जुआरियों को पकड़ा है. मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रामलाल वृद्धाश्रम के पीछे जंगल में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं. सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा बताए स्थान पर पहुँचकर, जुआ खेलने वाले 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के कब्जे से रु0 50.200/- नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद किये गये.
पकड़े गए जुआरियों के नाम
शिवम पुत्र मनोज नि0 सीकरी मण्डी थाना लोहामंडी आगरा।
सौरभ राजपूत पुत्र चंद राजपूत नि0 नंगला पदी थाना न्यू आगरा आगरा।
रवि महौर पुत्र पूरन चन्द महौर नि0 राजनगर थाना लोहामंडी आगरा।
मनोज कुमार पुत्र किशन नगला पदी थाना न्यू आगरा आगरा।
अभिषेक ठाकुर पुत्र स्व0 विजय सिंह ठाकुर नि0 राजा मंडी थाना लोहामंडी आगरा।
राहुल पुत्र निजेन्द्र नि0 पंजाबी बाग दयाल बाद न्यू आगरा आगरा।
गोपाल चोरसिया पुत्र स्व0 धर्मपाल चौरसिया नि० नगला पदी थाना न्यू आगरा आगरा।
गौरवेन्द्र पुत्र गीतम सिंह नि0 नगला पदी थाना न्यू आगरा आगरा।