आगरालीक्स आगरा में बारिश से पानी भर जाने पर नाले में साइकिल सहित गिरे बुजुर्ग, एंबुलेंस से भेजा अस्पताल।
आगरा के शंकरगढ़ की पुलिया के रहने वाले ओम प्रकाश एक दुकान पर काम करते हैं। वे रात में अपने घर साइकिल से लौट रहे थे। बारिश के कारण शुक्रवार रात को कॉलोनियों में सड़कों पर पानी भर गया, नाले और सड़क का पता नहीं चल रहा है। ऐसे में रात 11 बजे ओम प्रकाश साइकिल सहित शाहगंज के केदार नगर में राजकमल इंटर कॉलेज के पास साइकिल सहित नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें गिरते हुए देख लिया।
नाले से निकाला, व्हाटस एप ग्रुप पर फोटो भेजकर पहुंचान
स्थानीय युवा उनकी तलाश में जुट गए, नाले में पानी अधिक था। युवाओं ने उनकी तलाश की, कुछ देर में ही उन्हें नाले से बाहर निकाल लिया। एंबुलेंस को कॉल की साथ ही स्थानीय पार्षद ने उनका फोटो व्हाटस एप ग्रुप पर डाल दिया। उनके परिजन भी कुछ ही देर में आ गए उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले गए।