Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News: Nandotsav in Agra, steeped in devotion to Shyam Baba and the colors of Braj culture…#agranews
आगरा

Agra News: Nandotsav in Agra, steeped in devotion to Shyam Baba and the colors of Braj culture…#agranews

168

आगरालीक्स…आगरा में श्याम बाबा की भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंग में रंगा नंदोत्सव. आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति ने किया जनकपुरी में राजा जनक एवं रानी सुनैना के स्वरूपों का हुआ अभिनंदन, ब्रज नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति एवं आगरा नरेश पोशाक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बायपास रोड स्थित उत्सव मैरिज होम में आयोजित नंदोत्सव भक्ति, संस्कृति और उल्लास के रंगों से सराबोर रहा। श्याम बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात पूरे वातावरण में भक्तिभाव और उत्सव की उमंग छा गई। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में आगामी जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल एवं रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल का संस्था की ओर से अभिनंदन किया गया। उपस्थित लोगों ने दोनों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए जनकपुरी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। नंदोत्सव के दौरान ब्रज संस्कृति और धार्मिक आस्था से ओतप्रोत मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ब्रज नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं और अतिथियों का मन मोह लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राम दरबार, पंचमुखी हनुमान अवतार, श्रीकृष्ण अवतार सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एक के बाद एक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और ब्रज की लोककला की सुंदर छटा देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट और भक्तिमय उल्लास से गूंजता रहा।
नंदोत्सव की परंपरा को जीवंत करते हुए नंद बाबा के स्वरूप में गौरव अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में पारिवारिक मिलन का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ दाल-बाटी के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमन गर्ग, मोहित अग्रवाल, गगन गर्ग, नीरज गर्ग, सौरभ अग्रवाल, सौरभ बंसल, निखिल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल राधे-राधे आदि उपस्थित रहे।

20 सितंबर को लगेगा रक्तदान शिविर
अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि संस्था के मासिक सेवा प्रकल्प कार्य के अंतर्गत 20 सितंबर को जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर के एसी हॉल में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Rashifal Saturday, 24th October 2026

आगरालीक्स…24 अक्टूबर शनिवार का राशिफल. कई राशियों के लिए दिन हो सकता...

आगरा

Ramlila Agra 2026: The grand coronation of Lord Ram, seated upon a golden throne…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में हुआ श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक. स्वर्ण सिंहासन पर...

आगरा

Agra Weather: Signs of a change in weather in Agra; lightning, rain, and strong winds are expected…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में मौसम बदलने के संकेत. आकाशीय बिजली, बारिश और तेज हवाएं...

error: Content is protected !!