Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News: Inauguration of Aadyant Foundation’s second unit; scope of support for special-needs children to expand…#agranews
आगरा

Agra News: Inauguration of Aadyant Foundation’s second unit; scope of support for special-needs children to expand…#agranews

191

आगरालीक्स…आगरा में ऑटिज्म पीड़ित बच्चों को मिलेगी निशुल्क केयर.आद्यान्त फाउन्डेसन की दूसरी यूनिट का शुभारम्भ, विशेष बच्चों के लिए बढ़ेगा सहयोग का दायरा

ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों को बेहतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं समावेशी वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में आद्यान्त फाउंडेशन फॉर ऑटिज्म की दूसरी इकाई का भव्य शुभारंभ सोमवार को मनस नगर स्थित केंद्र में किया गया। जिसका शुभारम्भ समाजसेवी डॉ. कुलदीप सिंह व रंजीत सामा ने रिबन काटकर दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को उनकी जरूरतों के अनुरूप सहयोग और निरंतर मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है। प्रत्येक बच्चे की क्षमताएं और आवश्यकताएं अलग होती हैं, इसलिए उनके विकास के लिए संवेदनशील एवं व्यक्तिगत दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। नई इकाई शुरू होने से ऐसे बच्चों और उनके परिवारों को सेवाओं तक पहुंच बनाने में सुविधा मिलेगी।

मानस नगर शाहगंज स्थित नई इकाई का उद्घाटन समारोह में केन्द्र संचालिका डॉ. रेनू तिवारी व नीरज तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आद्यान्त फाउंडेशन फॉर ऑटिज्म का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को निशुल्क बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके परिवारों को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। नई इकाई के माध्यम से बच्चों के विकास, उनकी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों को और गति मिलेगी। बताया कि डे केयर, स्कूलिंग के साथ थैरपी में स्पीच, आक्यूपेशन, स्पेशल एजूकेशन, बिहेवियर थैरपी, सेन्सर इंटीग्रेशन थैरपी, लैंग्वेज एंड कम्यूनिकेशन थेरपी जैसी सभी सुविधाएं होंगी।

इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कहा कि ऑटिज्म से जुड़े बच्चों के लिए सही मार्गदर्शन और सहयोग मिलने से उनके विकास की संभावनाएं बेहतर होती हैं। कार्यक्रम में फाउंडेशन की आगामी योजनाओं और विशेष बच्चों के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक पंकज तिवारी, अध्यक्ष रिदम तिवारी, धीरज कुमार बाधव, सतेन्द्र, अश्विनी श्रीवास्तव, माया श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका मैसी, डॉ. राजीव पचौरी, डॉ. सतीश शुक्ला, डॉ. शिवानी गोयल, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. शिवालिका शर्मा, डॉ. मनु, डॉ. रीतेश बंसल, डॉ. अंशु बंसल, डॉ. अनुरंजन, सतेन्द्र तिवारी, दीक्षा, पायल, अंजली, वंशिका, सृष्टि पूजा, लवी, मोहिनी, स्नेहा आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Rashifal Saturday, 24th October 2026

आगरालीक्स…24 अक्टूबर शनिवार का राशिफल. कई राशियों के लिए दिन हो सकता...

आगरा

Ramlila Agra 2026: The grand coronation of Lord Ram, seated upon a golden throne…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में हुआ श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक. स्वर्ण सिंहासन पर...

आगरा

Agra Weather: Signs of a change in weather in Agra; lightning, rain, and strong winds are expected…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में मौसम बदलने के संकेत. आकाशीय बिजली, बारिश और तेज हवाएं...

error: Content is protected !!