आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस.
सेंट एंथोनी एकेडमी में संस्थापक दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय की नींव सर इवान एंथनी पीटर के मार्गदर्शन में रखी गई थी। आज उनकी जयंती के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके त्याग, मूल्यों और उपलब्धियों को याद किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संस्थापक के जीवन, उनके सपनों और विद्यालय के निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया गया। उनके बताए हुए आदर्शों और मूल्यों पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।
वर्तमान में विद्यालय क्रिस्टीना पीटर के कुशल मार्गदर्शन में उनके सपनों को साकार कर रहा है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जयंती के उपलक्ष्य में सभी बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या जी ने समस्त शिक्षकों के सहयोग और समर्पण की सराहना की और कहा कि शिक्षकों के सहयोग से ही विद्यालय का भविष्य संवर रहा है और भविष्य में भी हम संस्थापक के पदचिह्नों पर चलते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। समारोह का समापन संस्थापक को श्रद्धांजलि और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।