आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहास एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट कोर्स शुरू.
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के इतिहास एवं संस्कृति विभाग में भागवत गीता सर्टिफिकेट का कोर्स प्रारंभ हुआ I इस कार्यक्रम में विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर बी.डी.शुक्ला द्वारा भगवत गीता की मानव जीवन उपयोगिता बताते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति यदि भागवत गीता का अध्ययन करें तो विश्व में चारों ओर सद्भावना ही रहेगी उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जा रहे हैं जिसके प्रवेश में कोई उम्र की सीमा नहीं है।
भगवत गीता कोर्स पूर्ण करने के उपरांत बच्चों को विश्वविद्यालय द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाता है। इस्कॉन की मां गौरंगी जी ने भागवत गीता के बारे में बताया कि संपूर्ण गीता पांच भागों में वर्णित है और इसके ज्ञान से पढ़ने वाले के जीवन में सदैव अच्छे आचरण करने की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम में विभाग की प्रोफेसर हेमा पाठक, डॉ अमित कुमार शर्मा,डॉ गोपाल वशिष्ठ तथा डॉ हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे।