Friday , 11 September 2026
Home यूपी न्यूज Agra News: Spurious fertilizer racket busted in Agra; 79 sacks of fertilizer seized, FIR registered against five individuals…#agranews
यूपी न्यूज

Agra News: Spurious fertilizer racket busted in Agra; 79 sacks of fertilizer seized, FIR registered against five individuals…#agranews

31

आगरालीक्स…आगरा में नकली खाद के बिजनेस का भंडाफोड़, बोलेरो पिकअप और ईको कार में मिले 79 कट्टा उर्वरक जब्त. पांच के खिलाफ एफआईआर

आगरा में जिला कृषि अधिकारी ने अपनी टीम के साथ चेकिंग में बड़ा नकली खाद के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. टीम ने खेरागढ़ में बोलेरो और पिकअप को पकड़ा जिसमें से 79 कट्टा संदिग्ध उर्वरक जब्त किया गया है. ये लोग डीएपी के खाली बैगों में काला दानेदार उर्वरक भरकर सप्लाई कर रहे थे. टीम ने दोनेां वाहनेां को भी सीज किया है और पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

थाना खेरागढ़ के अन्तर्गत सूचना के आधार पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, अपनी टीम अपर जिला कृषि अधिकारी गुफरान अहमद, नायब तहसीलदार अनुज दीक्षित, उर्वरक सहायक गोविन्द वर्मा, भूदेव सिंह एवं थाना प्रभारी हरीश शर्मा मय पुलिस बल को लेकर जगनेर रोड आनन्द पब्लिक स्कूल के पास रैना नगर, खेरागढ़ थानान्तर्गत पहुँचे जहाँ दो संदिग्ध उर्वरक लदी वाहन पूछताछ हेतु रोका गया. वाहन में मौजूद मोनू पुत्र जय सिंह निवासी नगला माकरौल इटोरा थाना मलपुरा आगरा व सूरज पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी कर्दम फार्म हाउस, अम्बेडकर पार्क के पास, रोहता, आगरा से पूछताछ की गयी एवं उर्वरक के वैध प्रपत्रों दिखाने हेतु कहा गया, जिस पर वह कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सके.

प्रकरण संदिग्ध प्रतीत होने पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा दोनो वाहनो की सघन चैकिंग की गयी, जिसमें वोलेरो पिकअप में 79 कट्टे जो कि सफेद रंग के बिना किसी मार्का के सिले हुए जिसमें काले रंग का संदिग्ध दानेदार उर्वरक था. इसके अतिरिक्त ईको कार सं०-UP80 GM 7689 में 249 खाली बैग भारत डी.ए.पी. INDIAN POTASH LIMITED लिखे हुए, बैगों की सिलाई करने वाली दो सिलाई मशीन, हरे एवं सफेद रंग के धागे के बंडल पाये गए. वाहनो में मौजूद दोनो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे उक्त दोनो गाडियों में रखी सामग्री में से सफेद रंग के बैगों में रखे काले दानेदार उर्वरक को डी.ए.पी. INDIAN POTASH LIMITED लिखे हुए बैगो में भरकर सिलाई करने हेतु रूपे पुत्र दर्शन सिंह, विमल लवानियां व हरेन्द्र कुमार नि०-डाण्डा, खेरागढ़ के कहने हेतु वाहन लाए गए थे. जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार द्वारा प्रथम दृष्टयता सदिग्ध उर्वरक IPL कम्पनी के छपे हुए खाली बैगों में भरकर वितरण करने का पाये जाने पर वाहन संख्या वोलेरो पिकअप संख्या-RJ11 GD 2457 में 79 कट्टे जो कि सफेद रंग के बिना किसी मार्का के सिले हुए जिसमें काले रंग का संदिग्ध दानेदार उर्वरक में से 02 नमूने वास्ते लैब परीक्षण ग्रहीत किए गए तथा दोनो वाहनों को समस्त बरामद सामग्री सहित मौके पर सील करते हुए सुपुर्दगी थाना खेरागढ़ को दी गयी.

पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज
जिला कृषि अधिकारी द्वारा संदिग्ध उर्वरक की आपूर्ति / वितरण करने वालों के विरूद्ध शासन की जीरो टोलरेन्स पॉलिसी के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम की कठोरतम धाराओं के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय, आगरा की अनुमति के उपरान्त (1) मोनू पुत्र जय सिंह निवासी नगला माकरौल इटोरा थाना मलपुरा आगरा व (2) सूरज पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी कर्दम फार्म हाउस, अम्बेडकर पार्क के पास, रोहता, आगरा (3) रूपे पुत्र दर्शन सिंह, (4) विमल लवानियां (5) हरेन्द्र कुमार नि०-डाण्डा, खेरागढ़ कुल 05 व्यक्तियों के विरूद्धप्रथम सूचना रिपोर्ट थाना खेरागढ़ में दर्ज कराई गयी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Announcement to raise Anganwadi workers’ salary to ₹12,000 in UP…#upnews

यूपीलीक्स…मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार और स​हायिकाओं...

यूपी न्यूज

Shocking: Millionaire pharmaceutical businessman in Kanpur murdered at the behest of his daughter-in-law…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग मर्डर केस, कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या उसकी इकलौती...

यूपी न्यूज

Agra News: Special prayer at St. Mary’s Church, Agra for the peace of the souls of those who died in the Nepal floods…#agranews

आगरालीक्स…नेपाल बाढ़ में अब तक 1250 लोगों की मौत. आगरा में मृत...

यूपी न्यूज

UP News: Trainer aircraft crashes in Kanpur; both pilots killed

यूपीलीक्स…कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश. दोनों पायलटों की मौत. टेक आफ के...

error: Content is protected !!