आगरालीक्स…आगरा के यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे. दो बाहर निकले, एक लापता. तलाश में जुटे गोताखोर
आगरा के फतेहबाद के गांव परौली सिकरवार में तीन दोस्त सोमवार दोपहर को यमुना में नहाने के लिए गए. लेकिन यमुना में नहाते समय डूबने लगे. इनमें से दो युवक सरवन और बंटू किसी तरह नदी से बाहर निकल आए लेकिन 15 साल का ओमकार डूब गया जिसका कुछ पता नहीं चल सका है. स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतरकर ओमकार की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए. स्थानीय गोताखोरेां की मदद से ओमकार की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय गोताखोर देर शाम तक नदी में तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला.