आगरालीक्स आगरा में कॉलेज के गेट पर राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज एमबीए छात्र को पीटा।
आगरा के फ्रेंडस एन्क्लेव दयालबाग के रहने वाले देव कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें कहा है कि उनका बेटा मनु शर्मा डॉ. एमपीएस कॉलेज आफ बिजनेस स्टडीज में एमबीए का छात्र है। वह राष्ट्रीय स्तर का निशानेबाज है। 14 सितंबर को दोपहर दो बजे कॉलेज के गेट पर कॉलेज के छात्र और उसके साथ दो पूर्व छात्रों ने उसे रोक लिया उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया, इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की गई। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, एक का शांतिभंग में चालान किया है। सांकेतिक फोटो