आगरालीक्स…आगरा में भी दिखी आईफोन 18 की दीवानगी. जानें पहले दिन कितने आईफोन 18 खरीदे गए
भारत में एपल के आईफोन 18 Pro और प्रोमैक्स और डुओ की लांचिंग के साथ ही पहले पाने की होड़ में दिल्ली, मुंबई, बैंगलूरू में एपल स्टोर के बाहर लंबी लंबी लाइनें देखी गईं तो वहीं आगरा में भी आईफोन 18 को लेकर दीवानगी खूब रही. आईफोन 18 Pro की बुकिंग पहले से ही करा चुके युवा इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और सुबह होते ही एपल के शोरूम पर पहुंच गए. आगरा में आईफोन 18 का क्रेज लोकल स्टोर पर रहा.
सौ के करीब आईफोन 18 प्रो बिके
आगरा में आईफोन 18 प्रो का क्रेज रहा. आधिकारिक विक्रेताओं ने बताया कि आगरा में पहले दिन करीब 100 आईफोन प्रो खरीदे गए हैं. आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर भी खूब क्रेज रहा लेकिन उसका स्टॉक कम रहा. फिर भी दीवानगी ऐसी है कि कुछ लोग दूसरे शहरों से सफर करके सुबह तड़के आगरा में एपल स्टोर पर पहुंच गए ताकि वे परिवार और दोस्तों के साथ फोन खरीद सकें.
ये हैं कीमत
आईफोन 18 Pro 256 जीबी वेरिएंट 1.64 लाख
आईफोन 18 Pro 1 टीबी वेरिएंट 1.89 लाख
आईफोन 18 Pro 2 टीबी वेरिएंट 3.14 लाख