आगरालीक्स…आगरा में कल शनिवार 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे. प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के लिए डीएम ने जारी किए आदेश…खराब मौसम का है अलर्ट
आगरा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है. ऐसे में प्रशासन की ओर से आगरा में सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. डीएम मनीष बंसल की ओर से जनहित में जारी किए गए इस आदेश के तहत आगरा के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड्स के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/निजी विद्यालयों एवं समस्त बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में शनिवार 26 सितंबर 2026 को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा.
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबन्धन, अभिभावक एवं छात्र/छात्राओं से उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.agra.nic.in पर पुष्टि किया जा सकता है.
