Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Nephew brutally murdered his uncle; police cracked the case within 24 hours—nephew and his two friends arrested…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Nephew brutally murdered his uncle; police cracked the case within 24 hours—nephew and his two friends arrested…#agranews

277

आगरालीक्स…आगरा में सगे भतीजे ने की ​थी चाचा की बेरहमी से हत्या. अविवाहित था चाचा, संपत्ति पर भी भतीजे की नजर. 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा…भतीजा और उसके दो दोस्त गिरफ्तार

आगरा के थाना अछनेरा अंतर्गत गांव सहाई में 42 वर्षीय किसान धर्मवीर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी मृतक के भतीजे और उसके दो दोस्तों को अरेस्ट कर लिया है. सगा भतीजे ने ही चाचा की सिलबट्टे से सिर में वार कर हत्या की थी. उसकी नजर अपने चाचा की संपत्ति पर थी. चाचा ने कुछ समय पहले अपनी कुछ संपत्ति बेची भी थी और उसके धनराशि मिली थी. इसको लेकर भतीजे का चाचा से विवाद भी हुआ था. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

अविवाहित था चाचा, प्लॉट में मिला था खून से सना शव
ग्राम सहाई में रहने वाले धर्मवीर अविवाहित थे और चार भाइयों में सबसे छोटे थे. उनके बड़े भाई राजकुमार, वासुदेव और देशराज हैं. धर्मवीर अविवाहित थे और गांव में अकेले रहते थे।धर्मवीर की माता ज्ञानवती के देहांत के बाद उनका मन सांसारिक जीवन से हट गया था. इसके बाद वह पूजा-पाठ में लग गए और साधु जैसा जीवन जीने लगे थे. खेत पर बने मंदिर की सेवा-पूजा करते थे और वहीं बने मकान में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे. शुक्रवार सुबह धर्मवीर रोज की तरह पशुओं को चारा डालने नहीं पहुंचे. इस पर भतीजे सौरभ ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा. वह धर्मवीर के घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और दीवार फांदकर घर के अंदर गए. वहां धर्मवीर का रक्तरंजित शव पड़ा मिला. सूचना पर डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फोरेंसिक टीम को फर्श पर एक स्थान पर अधिक खून और पास में खून के निशान मिले. आंगन से कमरे के बीच जूते का फुटप्रिंट भी मिला. इससे पुलिस को हमलावर के जूते के नंबर की जानकारी मिली.

भतीजा और दो दोस्त अरेस्ट
पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे दुष्यंत को अरेस्ट किया. पुलिस के मुताबिक करोड़ों रुपये कीमत की जमीन को लेकर भतीजे दुष्यंत ने अपने दोस्त शिवम के साथ मिलकर चाचा धर्मवीर की सिलबट्टे से सिर पर प्रहार कर हत्या की थी. पुलिस ने देर रात हत्याकांड के मास्टरमाइंड दुष्यंत को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आज सुबह उसके साथी शिवम व एक अन्य को भी पकड़ लिया.

करोड़ों की संपत्ति पर थी भतीजे की नजर
पुलिस के अनुसार पूछताछ में दुष्यंत ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह दोस्त शिवम के साथ धर्मवीर के घर पहुंचा था. दोनों वहां छिपकर बैठ गए. कुछ देर बाद धर्मवीर के घर आने पर दोनों ने उस पर हमला कर दिया. इस दौरान उसका तीसरा साथी भी वहां आ गया. दुष्यंत ने सिलबट्टे से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद तीनों वहां से निकल गए. पुलिस के मुताबिक धर्मवीर के नाम करीब तीन बीघा जमीन थी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. बताया गया है कि धर्मवीर ने कुछ समय पहले अपना खेत भी बेच दिया था. दुष्यंत का चाचा से विवाद भी हुआ था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Preparations underway in Agra for Guru Nanak Dev Ji’s 557th Prakash Parv..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरुनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियां. गुरुद्वारा...

बिगलीक्स

Agra News: Guidelines for Marriage, Hotel & Guest House in Agra

आगरालीक्स आगरा में मैरिज होम, होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के लिए...

बिगलीक्स

Agra News: FIR Lodged against Doctor couple & one other

आगरालीक्स आगरा के नामी हॉस्पिटल में आईवीएफ सेंटर खोलने और साझेदार बनाने...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Weather forecast for 22nd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में रविवार सुबह से...

error: Content is protected !!