आगरालीक्स:…आगरा सहित देश भर में 5 दिन बैकिंग की मांग कर रहे बैंक कर्मियों की हड़ताल टली, आज खुलेंगे बैंक, संडे को भी खोले गए थे बैंक।
देश भर में बैंक कर्मियों द्वारा सप्ताह में पांच दिन बैकिंग, शनिवार, रविवार को बैंक रखने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित की थी। ऐसे में ग्राहकों को परेशानी ना हो इसके लिए रविवार को बैंक खोले गए। बैंकों में सामान्य दिनों की तरह से ही काम हुआ। बैंक कर्मियों को 28, 29, 30 सितंबर तक हड़ताल पर रहना था और एक अक्टूबर को बैंक खुलनी थी।
आश्वासन पर हड़ताल टली
हड़ताल की तैयारियों के बीच रविवार रात को भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बीच बैठक हुई। पांच दिन बैंकिंग सहित अन्य मांगों को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर आश्वासन के बाद रविवार रात को सोमवार से प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया गया है।