Wednesday , 30 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Nominations for the Legislative Council elections begin in Agra from tomorrow…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Nominations for the Legislative Council elections begin in Agra from tomorrow…#agranews

72

आगरालीक्स…आगरा में विधान परिषद चुनाव को लेकर कल से नामांकन हो रहे शुरू. मंडलायुक्त और डीएम ने किया नामांकन केंद्र का निरीक्षण. जानें नामांकन की अंतिम तिथि से लेकर मतदान, मतगणना तक की पूरी जानकारी

आगरा सहित उत्तर प्रदेश मेें विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया कल यानी 29 सितंबर से शुरू होने जा रही है. मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे. 6 अक्टूबर तक नामांकन होंगे और इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी.

डीएम ने किया नामांकन केंद्र का निरीक्षण
सोमवार को निर्वाचन अधिकारी/मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप और जिलाधिकारी मनीष कुमार बंसल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मण्डल आयुक्त परिसर में बने नामांकन केन्द्र का निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने नामांकन केन्द्र पर की जा रही अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को देखा.

ये दिए निर्देश
खण्ड स्नातक और खण्ड शिक्षक के लिए नामांकन हेतु दो अलग-अलग लाइन की व्यवस्था रहे.
भीड़ नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए.
नामांकन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए नामांकन कक्ष में वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं, जो नामांकन कार्य तक चालू स्थिति में रहेंगे.

निर्वाचन कार्यक्रम –
निर्वाचन की अधिसूचना / नामांकन प्रारंभ – 29 सितंबर, 2026
नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक – 06 अक्टूबर, 2026
नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 07 अक्टूबर, 2026
नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक – 09 अक्टूबर, 2026
मतदान – 23 अक्टूबर, 2026 (प्रातः 8:00 से अपराह्न 4:00 बजे तक)
मतगणना – 27 अक्टूबर, 2026
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण किए जाने की अंतिम तिथि – 31 अक्टूबर, 2026

इस मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द वर्मा आदि मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Ekta Mahayagya’ will be held at Agrasen Vatika, Balkeshwar in Agra on the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti.

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका-बल्केश्वर में होगा विशाल एकता...

टॉप न्यूज़

Agra News: Message of a healthy heart resonates at the ‘Chalta Rahe Mera Dil’ walkathon in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में हुई ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन. 3,500 से अधिक लोगों...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Pitru Paksha Brings a Shift in Agra’s Vegetable Basket, Traditional Favourites Stay in Demand as Seasonal Greens Arrive

आगरालीक्स…पितृपक्ष शुरू होते ही सब्जी की थाली भी थोड़ी बदल गई है,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News :”Honesty Rewarded”, SOS Auto-Rickshaw Drivers Honoured in Agra

आगरालीक्स…वीडियो न्यूज, ईमानदारी की मिसाल बने ऑटो चालकों का अब सम्मान से...

error: Content is protected !!