आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में सड़क पर दौड़ती कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान।
आगरा में छलेसर झरना नाले के पास हाईवे पर बुधवार रात को कार में आग लग गई, कार सवार फतेहाबाद चौराहे के रहने वाले राजीव अग्रवाल ने कूद कर जान बचाई, देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
एसी ब्लोकर से कार में भड़की आग
राजीव अग्रवाल कार से कालिंदी विहार ट्रांस यमुना आ रहे थे, झरना नाले पर पहुंचने पर कार से जलने की गंध आने पर उन्होंने कार रोक दी, इसी दौरान आग लग गई। आग की लपटें तेज होने पर कार से कूदकर जान बचाई।