आगरालीक्स आगरा में कामर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़े, जानें नए रेट, क्या पड़ेगा असर।
नवरात्र, दीपावली के साथ ही शादी सहालग से पहले आगरा सहित देश भर में कामर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ा दिए गए हैं। 19 किलोग्राम का कामर्शियल सिलेंडर 2801 रुपये का था, कामर्शियल सिलेंडर पर 62.50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
2864 रुपये का कामर्शियल सिलेंडर
कामर्शियल सिलेंडर पर 62.50 रुपये बढ़ाए गए हैं अब आगरा में कामर्शियल गैस सिलेंडर 2864 रुपये में मिलेगा। इसके साथ ही 5 किलो एफटीएल के रेट 15 रुपये बढ़ाए गए हैं यह अब 794 रुपये में मिलेगा। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर और 10 किलो एफटीएल के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। कामर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने से मिठाई से लेकर शादी समारोह और फास्ट फूड के रेट पर भी असर पड़ने की आशंका है।
अब ये हैं नए रेट
कामर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम 2864 रुपये
घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम 954.50
एफटीएल गैस सिलेंडर 5 किलोग्राम 794 रुपये
एफटीएल गैस सिलेंडर 10 किलोग्राम 1612 रुपये